BREAKING NEWS- ट्रैक्टरों से लेकर बाइक तक तिरंगे में रंगा दोकड़ा, कौशल्या साय की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

बुधवार, 12 अगस्त 2026

BREAKING NEWS- ट्रैक्टरों से लेकर बाइक तक तिरंगे में रंगा दोकड़ा, कौशल्या साय की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र

दोकड़ा। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बुधवार को राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश लेकर दोकड़ा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बगिया अटल चौक से दोकड़ा तक निकली इस यात्रा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय विशेष रूप से शामिल हुईं। उनकी मौजूदगी में किसानों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बना।

यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सड़क पर एक ओर तिरंगे से सजे ट्रैक्टर नजर आए, तो दूसरी ओर युवाओं की मोटरसाइकिल रैली ने आयोजन में जोश भर दिया। स्कूली बच्चों ने भी अनुशासन और उत्साह के साथ तिरंगा थामकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

किसानों ने अपने ट्रैक्टरों के साथ यात्रा में भागीदारी निभाई, जबकि युवाओं ने मोटरसाइकिलों के साथ तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति का जज्बा दिखाया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते जयकारों ने पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

यात्रा में श्री अशोक गुप्ता, राजेश फेंटा चौधरी, श्रीमती हीरामती पैंकरा, प्रमोद गुप्ता, दिनेश प्रसाद, रवि यादव, रामविलास राम, संजय सिंह, उपेंद्र नाथ साय, गुलाब सिंह, सरोज यादव, अटल बिहारी साय, प्रभु राम कुमावत एवं नंदलाल यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक, युवा, किसान और स्कूली बच्चे शामिल हुए।

श्रीमती कौशल्या साय ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

बगिया अटल चौक से दोकड़ा तक निकली यह यात्रा केवल एक रैली नहीं, बल्कि देशभक्ति और एकता का जनसंदेश बनकर सामने आई। ट्रैक्टरों की कतार, मोटरसाइकिलों का काफिला, स्कूली बच्चों का उत्साह और हाथों में लहराता तिरंगा पूरे आयोजन की भव्यता को बयां करता रहा। भारत माता के जयघोष के बीच दोकड़ा में निकली इस तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

लोकप्रिय पोस्ट