BREAKING NEWS- अंकिरा में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

BREAKING NEWS- अंकिरा में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा

तिरंगा यात्रा अंकिरा 

अंकिरा। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आज अंकिरा में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को लेकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।


तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से क्षेत्र के बीडीसी राजकुमार सिंह, मनोज पाण्डेय (पूर्व मंडल अध्यक्ष), कपिलेश्वर सिंह (किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष), प्रताप सिंह, तेजश्वरी सिंह, पीताम्बर साव दिनेश यादव, लक्ष्मण यादव, दिनेश सिंह, सरपंच लतिका बाई, उपसरपंच कैलाश अवस्थी, सचिव पूरनचंद एवं चक्रेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।


यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति का संदेश दिया। गांव की गलियों से गुजरती तिरंगा यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह ग्रामीणों ने तिरंगा लहराकर यात्रा का स्वागत किया।


आयोजित तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अंकिरा में निकली यह यात्रा पूरे क्षेत्र में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने वाली रही।

लोकप्रिय पोस्ट