प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की विकास कार्यों की समीक्षा, किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

मंगलवार, 9 जून 2026

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की विकास कार्यों की समीक्षा, किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर




अंकिरा: जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रभारी सचिव ने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण, राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन तथा लंबित मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने और पीएम जनमन योजना के कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया।
जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान उन्होंने अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा कम भूजल स्तर वाले गांवों में स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज, 220 बिस्तर अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज एवं फिजियोथेरेपी महाविद्यालय जैसी प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
कृषि क्षेत्र की समीक्षा करते हुए प्रभारी सचिव ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए दलहन, तिलहन, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने बैंकों एवं सहकारिता विभाग के समन्वय से किसानों को आसान ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में खाद्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। राशन वितरण, पाठ्यपुस्तक एवं यूनिफॉर्म वितरण, महतारी वंदन योजना तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति पर चर्चा हुई। साथ ही दिव्यांग, वृद्ध एवं असहाय हितग्राहियों को बीसी सखी के माध्यम से घर पहुंच पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में 15,846 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 11,205 का निराकरण किया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत 1,12,618 आवासों में से 93,506 आवास पूर्ण हो चुके हैं। मनरेगा के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य भी तेजी से प्रगति पर हैं।
बैठक में मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्यपालन, पशुपालन, स्वच्छ भारत मिशन, जल संसाधन, पीएम ग्राम सड़क योजना, समाज कल्याण, क्रेडा तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट