जशपुर की अनोखी पहल: ग्रामीणों ने तैयार किए 80 हजार सीड बॉल, मानसून में लौटेगी हरियाली - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

सोमवार, 8 जून 2026

जशपुर की अनोखी पहल: ग्रामीणों ने तैयार किए 80 हजार सीड बॉल, मानसून में लौटेगी हरियाली

 जशपुर की अनोखी पहल: ग्रामीणों ने तैयार किए 80 हजार सीड बॉल, मानसून में लौटेगी हरियाली

अंकिरा, जशपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में जनपद पंचायत दुलदुला के ग्राम पंचायतों में एक प्रेरणादायक पहल शुरू की गई है। ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और युवाओं की सहभागिता से लगभग 80 हजार सीड बॉल तैयार किए जा चुके हैं, जिन्हें आगामी मानसून में बंजर एवं वन क्षेत्रों में फैलाया जाएगा।

सीड बॉल मिट्टी, गोबर खाद और स्थानीय वृक्ष प्रजातियों जैसे आम, जामुन, करंज, नीम, इमली आदि के बीजों से तैयार किए जा रहे हैं। बारिश के साथ ये प्राकृतिक रूप से अंकुरित होकर पौधों का रूप लेंगे, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा।

जनपद पंचायत दुलदुला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करना भी है।

इस अभियान में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ स्व सहायता समूह की महिलाएं, युवा वर्ग, हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड प्रोजेक्ट, हर्षा ट्रस्ट और बिहान बीपीएम की सक्रिय भूमिका रही है।

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने लोगों से अपील की है कि इस हरित अभियान से जुड़कर जशपुर को अधिक से अधिक हरा-भरा, स्वच्छ और खुशहाल बनाने में योगदान दें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट